कमजोर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 29, 2020 9:24 am IST

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 161.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.60 रुपये अथवा 0.98 प्रतिशत की हानि के साथ 161.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 866 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग की वजह से व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में