अमेजन इंडिया के विक्रेताओं की कुल संख्या 20 लाख हुई

Ads

अमेजन इंडिया के विक्रेताओं की कुल संख्या 20 लाख हुई

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 07:51 PM IST

(अर्थ 50 के शीर्षक और दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसके विक्रेता आधार (विक्रेताओं की संख्या) ने 20 लाख का आंकड़ा छू लिया है, जो पिछले तीन साल में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।

कंपनी ने इस बढ़ोतरी का श्रेय 1,000 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर शून्य रेफरल शुल्क लागू करने और विक्रेता साझेदारों द्वारा कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरण के ज्यादा इस्तेमाल को दिया है।

आने वाले त्योहारों से पहले, कंपनी ने अपने पूरे भारत के परिचालन नेटवर्क में 1.6 लाख से ज्यादा मौसमी नौकरियों के मौके पैदा किए हैं। इन पदों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह की भूमिकाएं शामिल हैं और ये 400 शहरों में फैले हुए हैं। इनमें महानगर और वाराणसी, कोच्चि, रांची और गोरखपुर जैसे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं।

अमेजन इंडिया में निदेशक (सेलिंग पार्टनर सर्विसेज) अरुणा दरयानानी ने बयान में कहा, ‘‘20 लाख विक्रेता तक पहुंचना इस बात का मजबूत सबूत है कि पूरे भारत के उद्यमी अमेजन.इन पर कितना भरोसा करते हैं। जैसे-जैसे हम त्योहारों के मौसम की ओर बढ़ रहे हैं, हम ऐसे टूल, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में निवेश करना जारी रखेंगे।’’

भाषा यासिर अजय

अजय