अमेजन भारत में कर्मचारियों को देगी 6,300 रुपये तक का विशेष बोनस

अमेजन भारत में कर्मचारियों को देगी 6,300 रुपये तक का विशेष बोनस

अमेजन भारत में कर्मचारियों को देगी 6,300 रुपये तक का विशेष बोनस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 30, 2020 3:44 pm IST

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन देश में अपने कर्मचारियों को 6,300 रुपये तक ‘विशेष पहचान बोनस’ देगी। यह कंपनी के विदेशों में अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस के अनुरूप ही है।

कंपनी ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी घोषणा की। कंपनी की ओर से यह घोषणा उसके वैश्विक प्रचार अभियान ‘मेक अमेजन पे’ के बीच की गयी है।

कंपनी के ब्लॉगपोस्ट में अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वैश्विक परिचालन) ने कहा कि कंपनी के भारतीय परिचालन में काम कर रहे पूर्णकालिक कर्मचरियों को 6,300 रुपये तक और पार्ट-टाइम कर्मचारियों को 3,150 रुपये तक का विशेष बोनस दिया जाएगा।

यह बोनस 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच नौकरी पर रखे गए योग्य कर्मचारियों को दिया जाएगा।

भाषा शरद पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में