अमीर चंद के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत; आठ प्रतिशत टूटा

अमीर चंद के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत; आठ प्रतिशत टूटा

अमीर चंद के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत; आठ प्रतिशत टूटा
Modified Date: April 2, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: April 2, 2026 10:58 am IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 212 रुपये के मुकाबले आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 8.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 195 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.59 प्रतिशत टूटकर 189.55 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर इसने 5.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 200 रुपये पर शुरुआत की। बाद में 12 प्रतिशत फिसलकर 186.76 रुपये पर पहुंच गया।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्य 1,933.83 करोड़ रुपये जबकि एनएसई पर यह 1,906.49 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के आईपीओ को 27 मार्च को बोली के अंतिम दिन 3.23 गुना अभिदान मिला था।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) ने अपने 440 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 201-212 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में