Karnataka Bus Accident: सुबह-सुबह इंतजार कर रहे थे यात्री… तभी मौत बनकर आई बस! रौंदते हुए निकली, CCTV में कैद वो खौफनाक पल, देखकर कांप उठेंगे आप

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के हावेरी केंद्रीय बस स्टैंड से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने वहां मौजूद यात्रियों को दहशत में डाल दिया।

Karnataka Bus Accident: सुबह-सुबह इंतजार कर रहे थे यात्री… तभी मौत बनकर आई बस! रौंदते हुए निकली, CCTV में कैद वो खौफनाक पल, देखकर कांप उठेंगे आप

bus accident/ iamge source: priyarajputlive x handle

Modified Date: April 2, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: April 2, 2026 11:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • बस स्टैंड पर तेज रफ्तार हादसा
  • 2 साल का मासूम गंभीर
  • घायल चार लोग हादसे में हुए घायल

Karnataka Bus Accident: हावेरी: कर्नाटक के हावेरी केंद्रीय बस स्टैंड से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने वहां मौजूद यात्रियों को दहशत में डाल दिया। सुबह करीब 7 बजे, जब लोग बस का इंतजार करते हुए प्लेटफॉर्म पर खड़े थे और गंतव्य की जानकारी देख रहे थे, तभी हावेरी से लक्ष्मेश्वर जा रही एक नॉन-स्टॉप परिवहन बस तेज रफ्तार में बस स्टैंड के अंदर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और बस सीधे प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो हादसे की भयावहता को साफ दिखाती है।

Haveri bus stand accident: इस हादसे में कुल चार लोग घायल

इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। घायल बच्चे की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है, जो सावनूर का निवासी है। उसे घुटने में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हुबली के किम्स अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा वासुदेव (44), हर्षा (6) और कव्यांजलि (39), जो बनकापुर के निवासी हैं, भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

bus hits passengers: बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई

हादसे के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर तेज रफ्तार बसों का प्रवेश कैसे हो रहा है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हावेरी टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या बस में किसी तकनीकी खराबी की वजह से।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।