एंक्यूब एथिकल्स ने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए

एंक्यूब एथिकल्स ने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए

एंक्यूब एथिकल्स ने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए
Modified Date: August 3, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: August 3, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) विशेष दवाएं बनाने वाली कंपनी एंक्यूब एथिकल्स ने 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं।

दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तक मेहुल मधुसूदन शाह और मौजूदा शेयरधारक फ्रंटियर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड की तरफ से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। निर्गम से जुटने वाली राशि हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

वर्ष 1995 में स्थापित एंक्यूब एथिकल्स एक वैश्विक विशेष दवा विनिर्माण कंपनी है। इसे टॉपिकल (त्वचा पर लगाने वाली) और ट्रांसडर्मल (त्वचा के जरिए दवा पहुंचाने वाली) खुराक प्रणालियों में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और भारत सहित 50 देशों में सेवाएं देती है।

कंपनी की विनिर्माण इकाइयों को 11 नियामकीय प्राधिकरणों से मान्यता हासिल है, जिनमें अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) एवं यूरोपीय संघ का जीएमपी भी शामिल हैं। कंपनी 160 से अधिक दवा कंपनियों को शोध से लेकर विनिर्माण तक की संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,848.7 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 436.7 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में