आंध्र मंत्रिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंजूरी दी

आंध्र मंत्रिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंजूरी दी

आंध्र मंत्रिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंजूरी दी
Modified Date: May 14, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: May 14, 2026 9:57 pm IST

अमरावती, 14 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज की विशाखापत्तनम में प्रस्तावित एआई डेटा सेंटर परियोजना भी शामिल है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की 49वीं बैठक में लिया गया।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के. पार्थसारथी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने औद्योगिक, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और अवसंरचना क्षेत्रों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, रोजगार सृजन करना और औद्योगिक विकास को गति देना है।

उन्होंने बताया कि सबसे बड़े फैसलों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को विशाखापत्तनम जिले में लगभग 855 एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी शामिल है।

मंत्रिमंडल ने अपोलो टायर्स की चित्तूर जिले के वरदैयापालेम स्थित संयंत्र के चौथे चरण के विस्तार, रॉयल एनफील्ड की तिरुपति में नई मोटरसाइकिल विनिर्माण इकाई तथा अन्य औद्योगिक एवं ऊर्जा परियोजनाओं को भी मंजूरी दी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में