चीन, कोरिया, इंडोनेशिया से आयातित ऑप्टिकल फाइबर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

चीन, कोरिया, इंडोनेशिया से आयातित ऑप्टिकल फाइबर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश

चीन, कोरिया, इंडोनेशिया से आयातित ऑप्टिकल फाइबर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश
Modified Date: May 9, 2023 / 12:02 pm IST
Published Date: May 9, 2023 12:02 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय की शाखा डीजीटीआर ने चीन, कोरिया और इंडोनेशिया से एक निश्चित प्रकार के ऑप्टिकल फाइबर के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए यह सिफारिश की गई है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इन देशों से आयात होने वाले ‘डिस्पर्सन अनशिफ्टेड सिंगल-मोड ऑप्टिकल फाइबर’ को डंप करने की जांच करने के बाद यह सिफारिश की है।

बिरला फुरुकावा फाइबर ऑप्टिक्स प्रा. लिमिटेड ने घरेलू उद्योग की ओर से इस उत्पाद पर डंपिंग रोधी जांच शुरू करने के लिए कहा था। डीजीटीआर ने अपनी जांच में पाया कि आयात के कारण घरेलू उद्योग को भौतिक क्षति हो रही है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में