अशोक लेलैंड बैटरी पैक विनिर्माण इकाई में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Ads

अशोक लेलैंड बैटरी पैक विनिर्माण इकाई में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 05:18 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) हिंदुजा समूह की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने बुधवार को चेन्नई के पास एक नयी बैटरी पैक विनिर्माण सुविधा में 500 करोड़ रुपये तक के निवेश की घोषणा की।

अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि कंपनी ने चेन्नई के पास पिल्लैपक्कम में नई बैटरी पैक विनिर्माण सुविधा के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया।

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना पर 400-500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह सितंबर, 2025 में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत हिंदुजा समूह के निवेश का हिस्सा है।

अशोक लेलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘नई बैटरी पैक विनिर्माण इकाई का भूमि पूजन बिजली चालित वाहन क्षेत्र में हमारे बढ़ते कदमों को दर्शाता है। यह एक मजबूत घरेलू ई-वाहन परिवेश विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।’’

भाषा सुमित अजय

अजय