असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में देश की पहली एआई आधारित बैंक शाखा का उद्घाटन किया
असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में देश की पहली एआई आधारित बैंक शाखा का उद्घाटन किया
गुवाहाटी, 16 मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को गुवाहाटी में देश की पहली कृत्रिम मेधा (एआई) और डिजिटल तकनीक से संचालित बैंक शाखा का उद्घाटन किया।
इसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की एआई आधारित शाखा का उद्घाटन जीएस रोड पर किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शाखा शहरों के साथ-साथ कम सुविधा वाले इलाकों में भी अधिक लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि बैंक की शुरुआत और उसकी विशेष सेवाएं उसी प्रकार के निवेश का उदाहरण हैं, जिसे राज्य सरकार लंबे समय से बढ़ावा दे रही है।
शर्मा ने कहा कि इस शाखा का उद्घाटन यह भी दर्शाता है कि असम भविष्य की बैंकिंग व्यवस्था को अपनाने और प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि ग्राहक यूपीआई मंच के जरिए सीधे ऋण सुविधा प्राप्त कर सकेंगे और इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “इससे छोटे दुकानदारों और महिला उद्यमियों को अपने कारोबार के लिए कुछ ही मिनटों में कार्यशील पूंजी मिल सकेगी।”
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


