असम सरकार ने 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट किया पेश

असम सरकार ने 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट किया पेश

असम सरकार ने 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट किया पेश
Modified Date: February 17, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: February 17, 2026 1:51 pm IST

गुवाहाटी, 17 फरवरी (भाषा) असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट विधानसभा में मंगलवार को पेश किया।

राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

चुनाव से पहले अपना अंतिम बजट पेश करते हुए नियोग ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार इस समय असम देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती महीनों के लिए अनुदान मांगों पर लेखानुदान (वोट ऑन अकाउंट) प्रस्तुत कर रही हूं, जिसकी राशि 62,29,478.30 लाख रुपये है ताकि पूर्ण बजट आने तक सरकार सामान्य सेवाएं जारी रख सके।’’

अपने 33 पृष्ठ के बजट भाषण में उन्होंने कहा कि असम वर्ष 2028 तक 10 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है जबकि इसके लिए तय लक्ष्य 2030 है।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिर कीमतों पर वित्त वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि इसी अवधि में राष्ट्रीय औसत वृद्धि 29 प्रतिशत रही।’’

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में असम की प्रति व्यक्ति आय दोगुने से भी अधिक होकर 2020-21 के 86,947 रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,85,429 रुपये हो गई है जो 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में