Banglar Yuva Sathi Yojana: अब नौकरी न होने पर भी नहीं होगी जेब खाली! सरकार हर महीने देगी इतने रुपए, युवाओं के लिए शुरू हुई ये खास योजना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Banglar Yuva Sathi Yojana: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने नई योजना का ऐलान किया है। यह योजना बेरोजगार युवाओं पर केंद्रित रहेगी।

Banglar Yuva Sathi Yojana: अब नौकरी न होने पर भी नहीं होगी जेब खाली! सरकार हर महीने देगी इतने रुपए, युवाओं के लिए शुरू हुई ये खास योजना, आवेदन प्रक्रिया शुरू

youth news/ image source: oserver research foundation

Modified Date: February 17, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: February 17, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेरोजगार युवाओं को मासिक सहायता
  • 21–40 वर्ष आयु पात्रता
  • हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे

Banglar Yuva Sathi Yojana: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने नई योजना का ऐलान किया है। यह योजना बेरोजगार युवाओं पर केंद्रित रहेगी। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चलिए विस्तार से योजना की जानकारी देते हैं।

Banglar Yuva Sathi Scheme: युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ का ऐलान

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने युवाओं को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की नई योजना ‘बांग्लार युवा साथी’ इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Mamata Banerjee Youth Scheme: योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है और कई जिलों में नामांकन शिविरों पर युवाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले यह योजना राज्य की राजनीति में भी बड़ा असर डाल सकती है। ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि वे तुरंत कम वेतन वाली अस्थायी नौकरियों में जाने के बजाय बेहतर रोजगार अवसर तलाश सकें या कौशल प्रशिक्षण जारी रख सकें। सरकार का कहना है कि मासिक सहायता से युवाओं को अपनी तैयारी और प्रशिक्षण के लिए समय मिलेगा। योजना के तहत पात्र युवाओं के बैंक खाते में सीधे 1500 रुपये प्रतिमाह ट्रांसफर किए जाएंगे। यह सहायता अधिकतम पांच वर्षों तक या लाभार्थी को रोजगार मिलने तक जारी रहेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना की पहली किस्त का भुगतान 1 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। पहले इसकी संभावित तिथि 15 अगस्त बताई जा रही थी, लेकिन युवाओं की मांग और चुनावी समय को देखते हुए इसे पहले लागू करने का फैसला लिया गया। अनुमान है कि राज्य में लगभग 27 से 28 लाख युवा इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। यदि इतने बड़े पैमाने पर लाभार्थी जुड़ते हैं तो यह राज्य की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष नकद सहायता योजनाओं में शामिल हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।