Software Engineer Yuvraj Mehta Death: सड़क हादसे में मारे गए सॉफ्टवेयर इंजिनियर युवराज मेहता के पिता ने छोड़ दिया देश.. न्याय की उम्मीद के बीच टूट गया परिवार का हौसला..
Software Engineer Yuvraj Mehta Death: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता हादसे में मौत के बाद SIT रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं, परिवार जवाब का इंतजार कर रहा।
Software Engineer Yuvraj Mehta Death || Image- ANI News File
- युवराज मेहता हादसे में मौत
- SIT रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं
- परिवार सरकार से जवाब का इंतजार
नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की सड़क हादसे में मौत के करीब एक महीने बाद उनके पिता भारत छोड़कर लंदन चले गए हैं। हालांकि उनका परिवार अब भी मामले में स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहा है। (Software Engineer Yuvraj Mehta Death) घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक लापरवाही की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था और पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। हालांकि लगभग 20 दिन बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई, लेकिन अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
क्या हुआ था 16 जनवरी की रात?
युवराज मेहता की 16 जनवरी की रात उस समय मौत हो गई थी, जब उनकी तेज रफ्तार कार एक निर्माणाधीन स्थल पर बेसमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पुलिस, फायर विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद उनका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
सीईओ पर हुई थे कार्रवाई
हादसे के दो दिन बाद संबंधित प्राधिकरण के सीईओ को पद से हटा दिया गया और कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। युवराज के पिता पहले से अकेले रह रहे थे और बेटे की मौत से गहरे सदमे में थे। (Software Engineer Yuvraj Mehta Death) बाद में उनकी बेटी उन्हें अपने साथ दिल्ली और फिर लंदन ले गई। फिलहाल परिवार एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक होने और सरकार से जिम्मेदारी तय किए जाने का इंतजार कर रहा है।
BIG NEWS 🚨 Noida pit victim Yuvraj Mehta’s father has left India and moved to London with his daughter.
According to a report by Bharat Samachar, the family believes there is no hope of getting justice. pic.twitter.com/e5CvWRaQZb
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) February 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्यपाल की आपत्तियों के बावजूद दो विधेयक पारित किए
- झारखंड उच्च न्यायालय ने छात्रों की हिरासत को लेकर चतरा के एसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा
- असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की
- कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा, जनता से सहयोग मांगा गया
- कांग्रेस ने केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया

Facebook


