Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश बोले- ‘हमने भाजपा की फील्डिंग लगा रखी है’, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया ये गाना, आप भी सुनें…

Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश बोले- 'हमने भाजपा की फील्डिंग लगा रखी है', फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया ये गाना, आप भी सुनें...

Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश बोले- ‘हमने भाजपा की फील्डिंग लगा रखी है’, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया ये गाना, आप भी सुनें…

Akhilesh Yadav Latest News | Photo Credit: X.com Screengrab

Modified Date: February 17, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: February 17, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने बीजेपी पर वोट कटवाने की साजिश का आरोप लगाया
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ‘दबदबा’ गाना चलाकर बीजेपी पर निशाना साधा
  • फर्जी हस्ताक्षर से फॉर्म-7 भरकर वोटर लिस्ट में बदलाव किया गया

लखनऊ: Akhilesh Yadav Latest News सपा के प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए। अलग अलग मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर वोट बांटने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि भाजपा की सीक्रेट बैठक में तय हुआ था कि हर लोकसभा में वोट कटवाया जाएगा, जहां-जहां सपा जीती है। इस दौरान उन्होंने एक गाना चलाकर भी दिखाया।

पीसी में बजाया ये गाना

Akhilesh Yadav on BJP अखिलेश ने कहा- ‘दबदबा’ गाना आ चुका है। पंचायत चुनाव हो या न हो, लेकिन गाना तो सुनिए। कल को दिल्ली वाले आकर कह दें कि समाजवादियों ने गाना बनवाया है। इसलिए हमने वेपन तैयार रखे हैं। एकदम फील्डिंग लगाकर रखी है। बीजेपी को हक छीनने में खुशी मिलती है। गाना खत्म होने के बाद कहा- लखनऊ वाले दिल्ली वालों के लिए गाना बना रहे हैं। गोरखपुर में लोगों की आंखें खराब हो रही हैं। गोरखपुर की देखभाल कौन कर रहा? आपको बता दें कि यह गाना पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जोड़ा जाता है।

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

आपको बता दें कि लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीती, वहां योजनाबद्ध तरीके से वोट कटवाने की साजिश हुई। उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर से फॉर्म-7 भरकर कार्यकर्ता नंदलाल समेत 16 लोगों के नाम हटाए गए। शिकायत पर प्रशासन ने फॉर्म से इनकार किया। यादव ने यह भी कहा कि विधायक जियाउद्दीन रिजवी की पत्नी का वोट भी हटाकर नाम जोड़ने में अनुचित मांग की गई।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।