एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत
एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल के शेयर ने बृहस्पतिवार को बाजार में सपाट शुरुआत की और 139 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ।
शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 139 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में बीएसई पर शेयर 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 141.60 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,421.85 करोड़ रुपये रहा।
एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 20.10 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर था।
एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


