ATF Price Hike : विमान ईंधन के दाम भी आसमान पर, इतने रुपए तक महंगा हो सकता है हवाई किराया
ATF Price Hike : Aircraft fuel prices hiked by 2% : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं.
नयी दिल्ली, ATF Price Hike : Aircraft fuel prices hiked by 2% : विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में शुक्रवार को दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को खाने में दिया मांसाहार भोजन, मच बवाल.. फिर जो हुआ..
इस साल सातवीं बार एटीएफ के मूल्य में वृद्धि की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर या दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: आज से क्या-क्या हुआ महंगा, नए सरकारी नियमों में भी बदलाव, फटाफट देखें क्या हुआ सस्ता
ATF Price Hike : Aircraft fuel prices hiked by 2% : पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में शुक्रवार को हालांकि कोई वृद्धि नहीं की गई। एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को अब तक की सर्वाधिक 18.3 फीसदी (17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर) बढ़ोतरी की गई थी।
एटीएफ की कीमतों में 2022 की शुरुआत से हर पखवाड़े वृद्धि हुई है। एक जनवरी से अभी तक एटीएफ की कीमतों में 38,902.92 किलोलीटर या लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Facebook


