रतन इंडिया पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 44.36 करोड़ रुपये पर
रतन इंडिया पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 44.36 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी रतन इंडिया पावर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में शुद्ध लाभ 44.36 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 14.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
रतन इंडिया पावर लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 875.58 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 930.03 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का खर्च भी घटकर 831.22 करोड़ रुपये रहा, जो 2025-26 की समान तिमाही में 944.63 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उसने पावर एक्सचेंज के माध्यम से 1.79 करोड़ यूनिट बिजली बेची, जिससे 15.05 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


