जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन के लिए मंजूर की 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना

जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन के लिए मंजूर की 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना

जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन के लिए मंजूर की 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना
Modified Date: July 24, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: July 24, 2026 10:10 pm IST

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर सरकार ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के मकसद से कठुआ ग्रिड स्टेशन को उन्नत बनाने के लिए 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ाने और उससे संबंधित बुनियादी ढांचा कार्यों के क्रियान्वयन को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15.22 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए पारेषण नेटवर्क को मजबूत करना और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बिजली अवसंरचना उपलब्ध कराना है।

प्रवक्ता के अनुसार, इस उन्नयन से पारेषण प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार होगा, अधिक दबाव को कम किया जा सकेगा और कठुआ तथा आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

भाषा

यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में