श्रीराम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये पर

श्रीराम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये पर

श्रीराम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 24, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: July 24, 2026 10:23 pm IST

मुंबई, 24 जुलाई (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय में वृद्धि से लाभ बढ़ा है।

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के कार्यकारी वाइस चेयरमैन उमेश रेवणकर ने कहा कि शुद्ध ब्याज आय 33.67 प्रतिशत बढ़कर 8,056 करोड़ रुपये होने और शुद्ध ब्याज मार्जिन के पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 8.11 प्रतिशत से बढ़कर 9.04 प्रतिशत होने से मुनाफे में वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि जापान के एमयूएफजी द्वारा 4.4 अरब डॉलर में कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने से भी शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़ाने में मदद मिली।

बैंक की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 30 जून, 2026 तक सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं, जबकि ऋण वितरण में 19 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की अन्य आय 44 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में