वी-मार्ट रिटेल का लाभ पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये पर

वी-मार्ट रिटेल का लाभ पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये पर

वी-मार्ट रिटेल का लाभ पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 24, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: July 24, 2026 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) वी-मार्ट रिटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 47.21 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 33.60 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 23 प्रतिशत बढ़कर 1,088.81 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 885.22 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में वी-मार्ट का कुल खर्च 22 प्रतिशत बढ़कर 1,031.94 करोड़ रुपये रहा।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में वी-मार्ट की कुल आय 22.9 प्रतिशत बढ़कर 1,091.46 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 15 नए स्टोर खोले, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले एक स्टोर को बंद किया।

चालू वित्त वर्ष में 30 जून तक देश भर में वी-मार्ट के 591 स्टोर संचालित थे।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में