एथर एनर्जी का तीसरी तिमाही का घाटा कम होकर 85 करोड़ रुपये पर

एथर एनर्जी का तीसरी तिमाही का घाटा कम होकर 85 करोड़ रुपये पर

एथर एनर्जी का तीसरी तिमाही का घाटा कम होकर 85 करोड़ रुपये पर
Modified Date: February 2, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: February 2, 2026 10:30 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता एथर एनर्जी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 85 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने सोमवार को 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 198 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

एथर एनर्जी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 996 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 650 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में उसने 67,851 वाहनों की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी ने बताया कि उसके घाटे में लगातार कमी आ रही है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में घाटा 45 प्रतिशत कम हुआ है।

उसने कहा कि पिछले एक साल में तैयार किए गए ढांचागत आधार की वजह से यह सुधार हुआ है, जो अब मजबूत परिचालन क्षमता में बदल रहा है। इससे कंपनी निकट भविष्य में मार्जिन में होने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में