ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को मिला 106 गुना अभिदान

Ads

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को मिला 106 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 09:54 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) सोने एवं चांदी के कारोबार से जुड़ी कंपनी ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 825 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार को 105.78 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत की गई 77,15,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 81,61,86,230 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को सर्वाधिक 226.96 गुना अभिदान मिला। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 121.47 गुना मिला जबकि खुदरा निवेशकों के खंड को 30.98 गुना अभिदान मिला।

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ के लिए 750-788 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। इस निर्गम में 620 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 205 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का निर्गम के बाद बाजार पूंजीकरण करीब 7,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज 24 राज्यों में कारोबारियों और उपभोक्ताओं को सेवाएं देने वाला एकीकृत स्वर्ण एवं चांदी मंच संचालित करती है। इसका कारोबार सोने-चांदी की खरीद और शोधन, बुलियन कारोबार, डिजिटल सोना, आभूषण विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं और संबंधित प्रौद्योगिकी मंचों तक फैला हुआ है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय