अरबिंदो फार्मा की 800 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद पेशकश 23 अप्रैल से

Ads

अरबिंदो फार्मा की 800 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद पेशकश 23 अप्रैल से

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 05:22 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड 800 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद पेशकश 23 अप्रैल को लाएगी।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पुनर्खरीद पेशकश की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी।

इससे पहले छह अप्रैल को कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 54,23,728 पूर्ण चुकता शेयर की पुनर्खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इन्हें 1,475 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 800 करोड़ रुपये तक की राशि में निविदा पेशकश मार्ग के माध्यम से आनुपातिक आधार पर खरीदा जाएगा।

निविदा पेशकश के तहत कंपनी तय कीमत पर सीमित अवधि के लिए शेयरधारकों से उनके शेयर वापस खरीदने का प्रस्ताव देती है।

कंपनी ने पुनर्खरीद में भाग लेने के पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 17 अप्रैल को रिकॉर्ड तिथि तय की है।

कंपनी सूचना के अनुसार, पुनर्खरीद का आकार 31 मार्च 2025 तक के कंपनी के एकल ‘ऑडिट’ और एकीकृत वित्तीय विवरणों के अनुसार क्रमशः कुल चुकता शेयर पूंजी एवं मुक्त भंडार (सिक्योरिटीज प्रीमियम सहित) के 3.93 प्रतिशत और 2.62 प्रतिशत के बराबर है।

शेयरधारकों को लिखे पत्र में अरोबिंदो फार्मा ने कहा कि पुनर्खरीद से शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने और उन्हें बेहतर रिटर्न देने में मदद मिलेगी। साथ ही समय के साथ प्रति शेयर आय और अन्य प्रमुख अनुपात जैसे नेटवर्थ पर रिटर्न एवं परिसंपत्तियों पर रिटर्न में सुधार होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि इस पुनर्खरीद से नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं होगा और न ही कंपनी की मौजूदा प्रबंधन संरचना पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा।

भाषा निहारिका रमण

रमण

निहारिका