UP Crime News| Image- IBC24 News File
UP Crime News: बांदा: बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में (UP Crime News) गुरूवार को आपसी विवाद के दौरान मोबीन शेख ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी शरीफिया (45) की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
UP Crime News: एएसपी ने बताया कि सोमवार को गौरी खानपुर गांव के खेत में मोबीन का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। (UP Crime News) एएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी गिरफ्तारी के डर और आत्मग्लानि के कारण संभवत: मोबीन ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-