भारत में स्थानीयकरण बढ़ाएं वाहन कंपनियां: पीयूष गोयल

Ads

भारत में स्थानीयकरण बढ़ाएं वाहन कंपनियां: पीयूष गोयल

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 10:06 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 10:06 PM IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में स्थानीयकरण बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने वाली वाहन कंपनियों को आगह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसी कंपनियों को अपने स्वदेशीकरण कार्यक्रमों की नए सिरे से समीक्षा करनी चाहिए।

गोयल ने कहा कि कुछ वाहन विनिर्माता भारत में एक और कंपनी स्थापित कर यह दावा करती हैं कि उन्होंने स्थानीयकरण बढ़ाया है, जबकि वह कंपनी मामूली मूल्य पर सामान आयात कर घरेलू बाजार में अपनी कारें बेचती है।

उन्होंने जापान की वाहन कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भारत के साथ साझेदारी कर रही हैं, स्थानीय आपूर्ति तंत्र तैयार कर रही हैं और स्वदेशीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। इससे भारत में दुनिया की सबसे दक्ष और प्रतिस्पर्धी कीमत वाली कारों का निर्माण संभव हो रहा है।

गोयल ने यहां ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’ (सियाम) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘दुनिया भर की कंपनियां आज आप सभी की ओर देख रही हैं… बेशक, कुछ ‘काली भेड़ें’ भी हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। उन्हें वास्तव में अपने स्वदेशीकरण कार्यक्रम की नए सिरे से समीक्षा करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार वाहन कंपनियों में स्थानीयकरण के स्तर पर नजर रख रही है। इसके लिए उनके पास कंपनियों के आयात और निर्यात से जुड़े आंकड़े हैं।

भाषा यासिर अजय

अजय