बजट: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में स्थापित होंगी ‘एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब’

बजट: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में स्थापित होंगी 'एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब'

बजट: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में स्थापित होंगी ‘एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब’
Modified Date: February 1, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: February 1, 2026 7:48 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख पहल ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज’ के तत्वावधान में 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ स्थापित करने में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र एक उभरता हुआ उद्योग है, जिसके लिए 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है।’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज, मुंबई को सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव करती हूं।’

केंद्रीय बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 4,551.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें से एक बड़ी राशि भारत के सार्वजनिक प्रसारक ‘प्रसार भारती’ के साथ-साथ एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग क्षेत्र में प्रतिभा विकास और सामुदायिक रेडियो के विस्तार को समर्थन देने के लिए निर्धारित की गई है।

एवीजीसी क्षेत्र में प्रतिभा विकास के लिए 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसके माध्यम से सरकार देश के युवाओं को कंटेंट क्रिएशन में अग्रणी बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।’

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में