एडब्ल्यूएल एग्री ने श्री रेणुका शुगर्स के साथ मिलकर ‘मधुर’ ब्रांड के विपणन के लिए साझेदारी की
एडब्ल्यूएल एग्री ने श्री रेणुका शुगर्स के साथ मिलकर ‘मधुर’ ब्रांड के विपणन के लिए साझेदारी की
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (एडब्ल्यूएल) ने देश की बड़ी चीनी कंपनियों में से एक श्री रेणुका शुगर्स के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।
इसके तहत कंपनी अब श्री रेणुका शुगर्स के लोकप्रिय ब्रांड ‘मधुर’ के नाम से चीनी का विपणन करेगी।
उल्लेखनीय है कि एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस बाजार में ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करती है।
शेयर बाजारों को बृहस्पतिवार को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, एडब्ल्यूएल एग्री ने पैकेज्ड फूड कारोबार में अपनी बाजार पहुंच को मजबूत करने और वृद्धि को गति देने के लिए श्री रेणुका शुगर्स के साथ यह रणनीतिक समझौता किया है।
इस व्यवस्था के तहत श्री रेणुका शुगर्स अपने प्रमुख चीनी ब्रांड ‘मधुर’ का लाइसेंस एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस को देगी।
भाषा
योगेश अजय
अजय
अजय

Facebook


