India-Nepal Deplomatic Relation: इस पड़ोसी देश के मदद के लिए सामने आया भारत.. भूकंप से बर्बाद हुए 14 स्कूलों का करेगा पुनर्निर्माण, मजबूत होंगे रिश्ते

India to Reconstruct Schools in Nepal: भारत नेपाल के भूकंप प्रभावित आठ जिलों में 14 भूकंपरोधी स्कूलों के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देगा।

India-Nepal Deplomatic Relation: इस पड़ोसी देश के मदद के लिए सामने आया भारत.. भूकंप से बर्बाद हुए 14 स्कूलों का करेगा पुनर्निर्माण, मजबूत होंगे रिश्ते

India to Reconstruct Schools in Nepal || Image- IndiaInNepal tWITTER

Modified Date: May 28, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: May 28, 2026 10:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत नेपाल में 14 भूकंपरोधी स्कूलों के निर्माण में मदद करेगा।
  • परियोजना के लिए 56.02 करोड़ नेपाली रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
  • स्कूल भूकंप प्रभावित आठ जिलों में बनाए जाएंगे।

काठमांडू: भारत ने नेपाल के भूकंप प्रभावित आठ जिलों में 14 स्कूलों के निर्माण के लिए 56.02 करोड़ नेपाली रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे हिमालयी राष्ट्र में आपदा के बाद पुनर्निर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति उसके समर्थन की पुष्टि होती है। (India to Reconstruct Schools in Nepal) काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नेपाल के शिक्षा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई ने भारत सरकार द्वारा 56.02 करोड़ नेपाली रुपये के अनुदान से नेपाल के आठ जिलों में 14 विद्यालयों के निर्माण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार ये स्कूल गोरखा, नुवाकोट, धाडिंग, दोलखा, काठमांडू, कावरेपालंचोक, रामेछाप और सिंधुपालचोक जिलों में बनाए जाएंगे। ये वे क्षेत्र हैं जो पिछले कई वर्षों में देश में आए भूकंपों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

देश में 2015 में सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए थे। बयान में कहा गया है कि स्कूलों का निर्माण नेपाल सरकार के भूकंपरोधी पुनर्निर्माण मानदंडों के अनुसार किया जायेगा। इसमें कहा गया है कि इस बुनियादी ढांचे में शैक्षणिक भवन, फर्नीचर से सुसज्जित कक्षाएं और लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधाएं शामिल होंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारत ने पहली बार इस तरह की पहल नहीं की है। भारत के अनुदान के तहत जनवरी 2024 में आठ जिलों के 70 स्कूल और काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बनकर तैयार हो गए और इन्हें नेपाल सरकार को सौंप दिया गया। (India to Reconstruct Schools in Nepal) भारत सरकार ने कहा है कि वह नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए नेपाल और उसकी एजेंसियों के साथ सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown