कर्नाटक में 13,300 करोड़ रुपये के निवेश 1,700 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना लगाएगी अज्यूर पावर

Ads

कर्नाटक में 13,300 करोड़ रुपये के निवेश 1,700 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना लगाएगी अज्यूर पावर

  •  
  • Publish Date - April 28, 2022 / 09:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) स्वतंत्र सतत ऊर्जा समाधान प्रदाता और बिजली उत्पादक कंपनी एज्यूर पावर ने कर्नाटक में 13,300 करोड़ रुपये के निवेश से 1,700 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए रुचि पत्र (ईओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि उसने 1,700 मेगावॉट क्षमता की सौर, पवन और हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ ईओआई पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने कहा कि परियोजनाओं पर कुल 13,300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’’

एज्यूर पावर के पास देश में करीब 2,900 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा संपत्तियों का स्वामित्व और परिचालन है। कर्नाटक राज्य में इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

भाषा रिया

रिया अजय

अजय