बजाज ऑटो की जनवरी की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 4,77,422 इकाई

बजाज ऑटो की जनवरी की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 4,77,422 इकाई

बजाज ऑटो की जनवरी की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 4,77,422 इकाई
Modified Date: February 3, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:49 am IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) बजाज ऑटो लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि जनवरी में उसकी कुल बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 4,77,422 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 3,81,040 इकाई थी।

बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 2,61,975 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की 2,08,359 इकाई के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,14,727 इकाई रही, जबकि जनवरी 2025 में यह 1,71,299 इकाई थी, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

पिछले महीने दोपहिया वाहनों का निर्यात भी 22 प्रतिशत बढ़कर 1,91,568 इकाई रहा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,57,114 इकाई था।

जनवरी 2026 में वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 71,127 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने की 52,627 इकाइयों की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में