बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये पर

बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये पर

बजाज फाइनेंस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये पर
Modified Date: October 17, 2023 / 06:49 pm IST
Published Date: October 17, 2023 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल) का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये रहा है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,781 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज कमाया था।

बीएफएल ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 13,382 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,974 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में पुणे मुख्यालय वाली कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 6,222 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,624 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान बीएफएल की प्रबंधन के तहत एकीकृत संपत्तिसरं (एयूएम) सालाना आधार पर 2,18,366 करोड़ रुपये से 33 प्रतिशत बढ़कर 2,90,264 करोड़ रुपये हो गईं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में