बाल फार्मा ने एंटीवायरल दवा फैविपिराविर 85 रुपए प्रति टैबलेट की कीमत पर बाजार में उतारी

बाल फार्मा ने एंटीवायरल दवा फैविपिराविर 85 रुपए प्रति टैबलेट की कीमत पर बाजार में उतारी

बाल फार्मा ने एंटीवायरल दवा फैविपिराविर 85 रुपए प्रति टैबलेट की कीमत पर बाजार में उतारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 24, 2021 3:48 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) दवा निर्माता कंपनी बाल फार्मा ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 इलाज के लिए घरेलू बाजार में बालफ्लू ब्रांड नाम से एंटीवायरल दवा फैविपिराविर उतारी है।

बेंगलुरु की कंपनी ने बताया कि यह दवा 400 एमजी के टैबलेट के रूप में मिलेगी। इसकी कीमत 85 रुपए प्रति टैबलेट रखी गयी है।

फैबिपिराविर का इस्तेमाल कोविड-19 के हल्के से मध्यम संक्रमण वाले मरीजों के इलाज में किया जा रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बालफ्लू का इस्तेमाल 53 तरह के इंफ्लुएंजा विषाणुओं के इलाज में भी किया जा सकता है।

भारतीय औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविड के इलाज के लिए आपात इस्तेमाल को लेकर बालफ्लू को मंजूरी दे दी है।

भाषा

प्रणव रमण

रमण


लेखक के बारे में