Gold Rate Today 23 July 2026: अब सोना खरीदना होगा और मुश्किल! 3,130 रुपये महंगा होकर 1.46 लाख के पार पहुंचा गोल्ड… अब खरीदेंगे या फिर हाथ मलते रह जाएंगे?
Gold Rate Today 23 July 2026: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मजबूत मांग और पिछले हफ्ते गिरावट के बाद सस्ते भाव पर बढ़ी खरीदारी है। वहीं आज चांदी भी महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग 4,133.39 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
(Gold Rate Today 23 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- सोना 1.46 लाख रुपये के पार पहुंचा।
- 5 दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹3,130 महंगा हुआ।
- दिल्ली सराफा बाजार में सोना ₹1,49,600 पर पहुंचा।
नई दिल्ली: Gold Rate Today 23 July 2026: देश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी का सिलसिला गुरुवार 23 जुलाई को भी जारी रहा। पिछले पांच दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव 3,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,010 रुपये और 18 कैरेट सोने के भाव में करीब 2,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 जुलाई को 24 कैरेट वाला सोना 1,34,440 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो अब बढ़कर 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी देखने के मिली है।
दिल्ली सराफा बाजार में भी बढ़े भाव
देश के कई शहरों में सोना और महंगा हो गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई और भाव 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह पिछले दो सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी का कारण मजबूत हाजिर मांग और पिछले सप्ताह गिरावट के बाद कम कीमतों पर बढ़ी खरीदारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड करीब 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
पिछले 10 दिनों में भारत में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 23 जुलाई 2026 | ₹ 14,657 | 1 | ₹ 13,446 | 1 |
| 22 जुलाई 2026 | ₹ 14,656 | 219 | ₹ 13,445 | 210 |
| 21 जुलाई 2026 | ₹ 14,437 | 76 | ₹ 13,235 | 70 |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,361 | 17 | ₹ 13,165 | 20 |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 76 | ₹ 13,145 | 65 |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | -76 | ₹ 13,080 | -70 |
| 16 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | -28 | ₹ 13,150 | -25 |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | 77 | ₹ 13,175 | 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | -11 | ₹ 13,105 | -10 |
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
देश के बड़े शहरों में भी सोने के भाव (Gold Rate Today) ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,520 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। रायपुर, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी कीमतें इसी स्तर के आसपास बनी हुई हैं।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,09,940 | ₹ 1,34,360 | ₹ 1,46,570 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,12,460 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,09,890 | ₹ 1,34,310 | ₹ 1,46,520 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,09,940 | ₹ 1,34,360 | ₹ 1,46,570 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
| Chandigarh Gold Price Today | ₹ 1,10,040 | ₹ 1,34,460 | ₹ 1,46,570 |
चांदी के भाव में भी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी बढ़ोतरी जारी है। 23 जुलाई को चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं प्लेटिनम का भाव 1,646.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कीमती धातुओं (Gold Silver Prices) में जारी तेजी से निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों पर बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: आज शेयर बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है? खुलने से पहले सामने आए ऐसे संकेत कि बढ़ गई बेचैनी!
- Petrol Diesel Price Today 23 July 2026: 6.39 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी 7.83 रुपए प्रति लीटर आया उछाल, दाम बढ़ने के बाद जानिए आपके शहर में क्या है 1 लीटर का रेट
- Today Live Breaking News and Updates 23 July 2026: कांग्रेस के रवैये के खिलाफ NDA ने खोला मोर्चा, सभी सांसद आज संसद के मकर द्वार पर करेंगे प्रदर्शन

Facebook


