BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

उद्योग क्षेत्र को अगस्त में बैंक ऋण में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई

उद्योग क्षेत्र को अगस्त में बैंक ऋण में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई

उद्योग क्षेत्र को अगस्त में बैंक ऋण में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 7:54 pmModified: 30 Sept 2026 | 7:54 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) उद्योग क्षेत्र को अगस्त में बैंक ऋण में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह वृद्धि सात प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई ने अगस्त, 2026 के लिए बैंक ऋण के क्षेत्रवार वितरण आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े 41 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुटाए गए हैं, जिनकी कुल गैर-खाद्य ऋण में करीब 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गैर-खाद्य बैंक ऋण में 31 अगस्त, 2026 को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 18.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि (पांच सितंबर, 2025) में यह वृद्धि 10.2 प्रतिशत थी।

आरबीआई ने कहा, ‘‘बड़े और मझोले उद्योगों को ऋण में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सूक्ष्म और लघु उद्योगों में ऋण विस्तार स्थिर बना रहा।’’

प्रमुख उद्योग क्षेत्रों में अवसंरचना, इंजीनियरिंग, मूल धातु एवं धातु उत्पाद, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, निर्माण तथा पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद एवं परमाणु ईंधन क्षेत्रों को दिए गए ऋण में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

सेवा क्षेत्र को दिए गए ऋण में 24.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.3 प्रतिशत थी। इसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), व्यापार, पेशेवर सेवाओं और वाणिज्यिक रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि का योगदान रहा।

व्यक्तिगत ऋण खंड में वृद्धि दर 16.9 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले यह 11.9 प्रतिशत थी।

आरबीआई ने कहा कि आवास और वाहन ऋण जैसे खंड में दहाई अंक की वृद्धि बनी रही, जबकि क्रेडिट कार्ड बकाया और सोने के आभूषणों के बदले ऋण की वृद्धि दर धीमी हुई।

कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए बैंक ऋण में सालाना आधार पर 17.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.6 प्रतिशत थी।

भाषा

यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उद्योग क्षेत्र को अगस्त में बैंक ऋण में 18.2 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई

People also search for:BankloanRBIRBIRBI Bank Loan
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm