Bank Holiday September 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! छुट्टियों की पूरी लिस्ट आई सामने, ब्रांच जाने से पहले देख लें RBI का पूरा कैलेंडर
Bank Holiday September 2026: सितंबर 2026 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और कई क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं। लेकिन छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले आरबीआई की राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।
(Bank Holiday September 2026/ Image Credit: AI-generated)
- सितंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद
- राज्यवार अलग होंगी कई छुट्टियां
- गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में अवकाश
नई दिल्ली: Bank Holiday September 2026: सितंबर 2026 में देशभर में बैंक कुल 14 दिन (Bank Holiday September 2026) बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवा जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और कई स्थानीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसलिए अगर आपको बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टी की तारीख अवश्य चेक कर लें। राज्य और शहर के हिसाब से बैंक की छुट्टियां अलग-अलग रहती है।
इन तारीखों पर रहेगी बैंक की छुट्टी
सितंबर में 4 सितंबर को कई शहरों में जन्माष्टमी की छुट्टी (Bank Holiday September 2026) रहेगी। 6 सितंबर रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 11 सितंबर को जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने के साथ गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण अवकाश रहेगा। 13 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 15 सितंबर को कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहार के चलते छुट्टी रहेगी।
बाकी छुट्टियां भी जान लें
20 सितंबर को रविवार के कारण देशभर में बैंक (Bank Holiday September 2026) बंद रहेंगे। 21 सितंबर को भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में स्थानीय त्योहार के चलते अवकाश रहेगा। 22 सितंबर को रांची में करमा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर छुट्टी रहेगी। 25 सितंबर को गंगटोक में इंद्रजात्रा के चलते बैंक बंद रहेंगे। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
छुट्टियों में भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं
बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पेमेंट और फंड ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ATM से कैश निकालने जैसी सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। RBI के अनुसार RTGS सेवा 24 घंटे और साल के सभी दिन उपलब्ध रहती है। इसके अलावा ऐसे काम जिनमें बैंक शाखा जाना जरूरी है तो उन्हें छुट्टी खत्म होने के बाद ही कराया जा सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- MPESB Recruitment 2026: MP में 1700 सरकारी पदों का खुला पिटारा! ग्रुप-3 भर्ती के आवेदन शुरू, लेकिन फॉर्म भरने से पहले जान लें कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
- PM Modi Live Today Full Speech: पीएम मोदी ने कहा, ‘जरूरत नहीं तो न खरीदे सोना’.. बोले, ‘हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है’
- ED Raid in Durg: पूर्व पटवारी के घर छापा, सुबह-सुबह ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो गाड़ियों में पहुंची टीम कर रहे दस्तावेजों की जांच

Facebook


