तेल की ऊंची कीमत से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

तेल की ऊंची कीमत से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

तेल की ऊंची कीमत से घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Modified Date: September 1, 2026 / 10:18 am IST
Published Date: September 1, 2026 10:18 am IST

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.48 अंक टूटकर 76,835.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 52.6 अंक की गिरावट के साथ 24,027.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 7,985.88 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की।

सेंसेक्स सोमवार को 307.24 अंक और निफ्टी 95.25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में