MPESB Recruitment 2026: MP में 1700 सरकारी पदों का खुला पिटारा! ग्रुप-3 भर्ती के आवेदन शुरू, लेकिन फॉर्म भरने से पहले जान लें कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
MPESB Recruitment 2026: MPESB ग्रुप-3 भर्ती के तहत 1,700 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जनरल के 628, EWS के 146, OBC के 426, SC के 246 और ST के 254 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(MPESB Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- MPESB में 1700 पदों पर बंपर भर्ती
- 12 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
- 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार पात्र
भोपाल: MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर (MPESB Recruitment 2026) भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1700 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस वर्ग के लिए कितने पद?
ग्रुप-3 भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए (MPESB Recruitment 2026) पद निर्धारित किए गए हैं। कुल 1700 पदों में जनरल कैटेगरी के 628, EWS के 146, OBC के 426, SC के 246 और ST के 254 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले अपने संबंधित पद की योग्यता जरूर जांच लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के साथ सरकारी कर्मचारी, होमगार्ड, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है। पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास ITI, डिप्लोमा या संबंधित डिग्री होना जरूरी हो सकता है।
आवेदन शुल्क और परीक्षा की तारीख
उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन और फीस जमा (MPESB Recruitment 2026) कर सकते हैं। इसी दौरान फॉर्म में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये है, जबकि OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 310 रुपये रखा गया है। भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT के रूप में शुरू होगी।
इन शहरों में होगी परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
MPESB ग्रुप-3 परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। आवेदन के लिए वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती लिंक खोलें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Redeem Codes Today: लेटेस्ट कोड्स का ऐसा तड़का कि पलक झपकते ही पलटेगा गेम और ताकते रह जाएंगे विरोधी!
- CM Vishnu Deo Sai in New Delhi: कल दिल्ली में रहेंगे CM विष्णु देव साय, जल सुरक्षा पर राष्ट्रीय मंथन में करेंगे शिरकत, भारत मंडपम में हो रहा बड़ा सम्मेलन..
- PM Modi Live Today Full Speech: पीएम मोदी ने कहा, ‘जरूरत नहीं तो न खरीदे सोना’.. बोले, ‘हमारी नीति सही है, हमारी नियत साफ है’

Facebook


