जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर की अगस्त में थोक बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर की अगस्त में थोक बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई
मुंबई, एक सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की अगस्त में थोक बिक्री सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,508 इकाई हो गई।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने अगस्त 2025 में 6,578 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन महीने में उसके आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) दोनों खंडों में बिक्री की गति मजबूत बनी रही।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने पिछले महीने एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी पेश की थी। इस एसयूवी की देशभर में थोक बिक्री शुरू हो चुकी है।
भाषा निहारिका
निहारिका
निहारिका

Facebook


