Bank Holidays: फटाफट नोट करें! इस सप्ताह 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, क्या लगातार 3 दिन की छुट्टी का असर आपके काम पर भी पड़ेगा?

Bank Holidays: मार्च के इस हफ्ते कई त्योहारों जैसे ईद, उगडी और गुड़ी पड़वा के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 4 दिन बंद रह सकते हैं। इस अवधि में लेन-देन और बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें।

Bank Holidays: फटाफट नोट करें! इस सप्ताह 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, क्या लगातार 3 दिन की छुट्टी का असर आपके काम पर भी पड़ेगा?

(Bank Holidays In March 2026 / Image Credit: IBC24 News File)

Modified Date: March 15, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: March 15, 2026 5:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मार्च में कुल 4 दिन बैंक बंद रह सकते हैं।
  • 17 मार्च: शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और कश्मीर में छुट्टी।
  • 19 मार्च: गुड़ी पाडवा, उगडी और तेलगु न्यू ईयर के कारण कई राज्यों में बैंक बंद।

नई दिल्ली: Bank Holidays In March 2026: मार्च के इस हफ्ते कई राज्यों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान ईद, उगडी, गुड़ी पड़वा और महावीर जयंती जैसे त्योहार हैं। कुल मिलाकर इस महीने में कई दिनों में बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है तो पहले यह चेक कर लें कि बैंक खुलेंगे या बंद रहेगा।

17 से 21 मार्च तक की छुट्टियां

  • 17 मार्च 2026: जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 मार्च 2026: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और श्रीनगर में गुड़ी पाडवा, उगडी और तेलगु न्यू ईयर के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुला रहेगा।
  • 21 मार्च 2026: असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, उत्तर प्रदेश और श्रीनगर में ईद की छुट्टी रहेगी।

22 से 31 मार्च तक की छुट्टियां

  • 22 मार्च 2026: रविवार होने के कारण सप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 26 मार्च 2026: श्री राम नवमी के त्योहार के कारण मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 मार्च 2026: मध्य प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी (चैत्र दशमी) के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 28 मार्च 2026: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च 2026: महावीर जयंती के त्योहार के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।