Sarfaraz Ahmed Announces Retirement: इस टीम के पूर्व कप्तान ने किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
Sarfaraz Ahmed Announces Retirement: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।
Sarfaraz Ahmed Announces Retirement/Image Credit: IBC24.in
- पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने संन्यास का ऐलान
- सरफराज अहमद ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।
- सरफराज ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
Sarfaraz Ahmed Announces Retirement: कराची: भारत के खिलाफ आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के दो प्रमुख टूर्नामेंट के फाइनल में जीत हासिल करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी कप्तान विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। सरफराज ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2023 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट (Sarfaraz Ahmed Announces Retirement) मैच के रूप में खेला था। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बयान में संन्यास लेने की घोषणा की।
टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते है अहमद
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सरफराज के संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा के बाद अब पीसीबी उन्हें लंबी अवधि के लिए राष्ट्रीय टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है। पीसीबी ने ऑलराउंडर अजहर महमूद का अनुबंध समाप्त कर दिया था जिसके बाद से टेस्ट टीम के मुख्य कोच का पद खाली पड़ा है। (Sarfaraz Ahmed Announces Retirement) महमूद ने पिछले साल टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में कार्य किया था।
कैसा था सरफराज अहमद का क्रिकेट करियर
मई में 39 वर्ष के होने वाले सरफराज को हाल में पाकिस्तान अंडर-19 और शाहीन टीमों का मेंटोर (मार्गदर्शक) और मैनेजर नियुक्त किया गया था। सरफराज ने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच पिछले साल अक्टूबर ने खेला था। उन्होंने कहा कि वह अपनी अन्य भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। (Sarfaraz Ahmed Announces Retirement) उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान की तीनों प्रारूप में कप्तानी करूंगा तथा 2006 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतूंगा। ये मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण रहे हैं।’’ सरफराज ने पाकिस्तान की तरफ से 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Puducherry Assembly Election Date :पुडुचेरी में एक ही चरण में होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की तारीख, इस दिन आएंगे नतीजे
- Chhattisgarh Afeem ki Kheti: ‘कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए’ अफीम की खेती पर सरकार को घेरने की कोशिश में थे शिव डहरिया, विधायक सुनील सोनी ने कर दी बोलती बंद
- Tamil Nadu Assembly Election Date :तमिलनाडु में एक ही चरण में होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की तारीख, जानें किस दिन आएंगे नतीजे, अभी देखें पूरा शेड्यूल

Facebook


