Assembly By Election: देश के 6 राज्यों की 8 सीटों पर दो चरणों में होगा उपचुनाव, इस दिन डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएगा परिणाम

देश के 6 राज्यों की 8 सीटों पर दो चरणों में होगा उपचुनाव, इस दिन डाले जाएंगे वोट, Election Commission Announces By-Election Date

Assembly By Election: देश के 6 राज्यों की 8 सीटों पर दो चरणों में होगा उपचुनाव, इस दिन डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएगा परिणाम
Modified Date: March 15, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: March 15, 2026 5:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
  • 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को दो चरणों में होगा मतदान
  • महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव, सुनेत्रा पवार संभावित उम्मीदवार

नई दिल्ली। Assembly By Election: देश में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है।

चुनाव आयोग के अनुसार ये सभी सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। आयोग ने बताया कि उपचुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

अजीत पवार की सीट पर इस दिन होगा मतदान

Assembly By Election: महाराष्ट्र की अहम सीटों में बारामती विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। बारामती सीट पहले अजित पवार के पास थी, लेकिन उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के चुनाव लड़ने की संभावना है। सुनेत्रा पवार वर्तमान में एनसीपी विधायक दल की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बारामती सीट पर उनकी जीत को लेकर राजनीतिक हलकों में उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।