बैंक कर्ज 5.74 प्रतिशत, जमा 9.73 बढ़ी: आरबीआई आंकड़ा

बैंक कर्ज 5.74 प्रतिशत, जमा 9.73 बढ़ी: आरबीआई आंकड़ा

बैंक कर्ज 5.74 प्रतिशत, जमा 9.73 बढ़ी: आरबीआई आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 21, 2021 6:33 pm IST

मुंबई, 21 जून (भाषा) बैंक कर्ज चार जून, 2021 को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 5.74 प्रतिशत बढ़कर 108.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं जमा 9.73 प्रतिशत बढ़कर 153.13 लाख करोड़ रुपये हो गई।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार एक साल पहले पांच जून, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंक कर्ज 102.55 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 139.55 लाख करोड़ रुपये रही थी।

इससे पूर्व, 21 मई, 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 5.98 प्रतिशत जबकि जमा 9.66 प्रतिशत बढ़ी थी।

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के अनुसार समूचे वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक कर्ज 5.56 प्रतिशत और जमा 11.4 प्रतिशत बढ़ी।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में