Ram Mandir Chanda Chori Case: नोटों की गड्डियों वाली रील वायरल, राम मंदिर चंदा चोरी जांच में आया नया मोड़, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान
Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

Ram Mandir Chanda Chori Case
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी के भाई का नकदी की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल
- पुलिस मामले की जांच के तहत आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर सकती है
- जांच में आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी और अन्य सामान बरामद हो चुकी है।
अयोध्या: Ram Mandir Chanda Chori Case उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे हो रहे हैं। जांच टीम को आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी मिली थी। वहीं, इस चंदा चोरी के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गड्डियों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नोटों के बंडल के साथ बनाई थी रील
Ram Mandir Chanda Chori Case वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके भाई अमित शुक्ल का नकदी की गड्डियां हाथ में रखा हुआ है। इस रील को आरोपी के भाई ने 18 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अविनाश के भाई और उनके परिजनों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है।

किस आरोपी के पास से मिला क्या-क्या?
आपको बताते चलें कि राम मंदिर चोरी मामले के प्रतापगढ़ के बाबूपुर नरियावां निवासी आरोपी अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1 हजार से ज्यादा डॉलर और सोने की चेन और अंगूठी भी मिली है। अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपए की बरामदगी हुई है। करुणेश पांडे से 18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है। इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामशंकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इतना ही आरोपियों के पास से लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी दी बरामद हुई। आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज और पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर FIR की तैयारियां तेज
Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इस जानकारी के सामने आने के बाद ये भी भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर एफआईआर की तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी।उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Gwalior Cyber Fraud: पेंशनर्स हो जाएं सावधान, वेरिफिकेशन के नाम पर बुजुर्ग के साथ हो गया खेला, शातिर ने दो मिनट में ऐसे उड़ाए लाखों रुपये
- MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी
- IND vs ENG 1st T20 Highlights: रद्द हुआ भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, बेकार गई इन बल्लेबाजों की फिफ्टी… जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीडियो में आरोपी के भाई को नकदी की गड्डियां हाथ में लिए हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Mandir Chanda Chori Case
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm