Bank New Rules: सरकार ने किया बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव! अब खाते में जोड़ सकेंगे इतने नॉमिनी, नहीं फंसेगा बैंक में आपका पैसा?

New Bank Rules: सरकार ने बैंकिंग नियम संशोधन 2025 के तहत खातों में अब अधिकतम चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा दी है। इससे भविष्य में पैसे अनक्लेम्ड नहीं रहेंगे और जमा राशि असली मालिकों तक आसानी से पहुंच सकेगी। इस कदम से बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Bank New Rules: सरकार ने किया बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव! अब खाते में जोड़ सकेंगे इतने नॉमिनी, नहीं फंसेगा बैंक में आपका पैसा?

(Bank New Rules/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: March 16, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: March 16, 2026 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बैंकिंग खातों में बिना क्लेम की रकम बढ़कर 74,580 करोड़ रुपये हो गई।
  • पब्लिक सेक्टर बैंकों में अनक्लेम्ड राशि का 74% से ज्यादा हिस्सा जमा है।
  • “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान से 5,777 करोड़ रुपये वापस किए गए।

नई दिल्ली: Bank New Rules 2026 देश के बैंकों में ऐसे पैसे की रकम तेजी से बढ़ रही है जिन्हें सालों से कोई क्लेम नहीं कर रहा। इन्हें अनक्लेम्ड डिपॉजिट कहा जाता है। वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि 31 मार्च 2024 तक बैंकों में इन पैसों की कुल राशि लगभग 60,610 करोड़ रुपये थी, जो 31 मार्च 2025 तक बढ़कर 74,580 करोड़ रुपये हो गई। यानी सिर्फ एक साल में हजारों करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

अनक्लेम्ड डिपॉजिट क्या है?

सरकार के अनुसार, यदि कोई सेविंग या करंट अकाउंट 10 साल तक निष्क्रिय रहता है, या कोई फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होने के 10 साल बाद भी क्लेम नहीं किया जाता, तो इसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट माना जाता है। इसके बाद यह रकम बैंकों से RBI के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में ट्रांसफर कर दी जाती है।

पब्लिक सेक्टर बैंकों का बड़ा हिस्सा

आंकड़ों के अनुसार, इन अनक्लेम्ड पैसों में सबसे बड़ा हिस्सा पब्लिक सेक्टर बैंकों का है। 2024 में इसकी हिस्सेदारी लगभग 74.47% थी और 2025 में 74.18% रही। यानी बिना क्लेम वाली रकम का अधिकतर हिस्सा सरकारी बैंकों में ही जमा है।

सरकार और RBI की नई पहल

सरकार और RBI ने इन पैसों को असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सितंबर 2025 में RBI ने मृत खाताधारकों के खातों के निपटान के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। अक्टूबर 2025 से एक इंसेंटिव स्कीम भी शुरू हुई, जिसके तहत बैंक सफल निपटान पर 5% से 7.5% तक प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं।

जागरूकता अभियान का असर

सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान चलाया। इसका परिणाम भी देखने को मिला। 28 फरवरी 2026 तक करीब 5,777 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि असली मालिकों को वापस दिलाई जा चुकी है।

नॉमिनी नियम में बदलाव

भविष्य में अनक्लेम्ड डिपॉजिट की समस्या कम करने के लिए बैंकिंग नियम (संशोधन) अधिनियम 2025 में बदलाव किया गया। अब बैंक खातों में केवल एक की जगह अधिकतम चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा दी गई है। इससे पैसों के बिना दावे के पड़े रहने की संभावना काफी कम हो जाएगी और असली मालिकों तक रकम आसानी से पहुंच सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।