ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर कायम रखा
ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर कायम रखा
लंदन, 19 मार्च (एपी) ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तेल और गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के मद्देनजर बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।
करीब तीन सप्ताह पहले अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी शुरू किए जाने के बाद इस निर्णय की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सभी नौ सदस्यों ने ऋण लागत में कोई बदलाव न करने के पक्ष में मतदान किया। 28 फरवरी को युद्ध छिड़ने से पहले यह लगभग तय माना जा रहा था कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में कटौती करेगा, क्योंकि ब्रिटेन में मुद्रास्फीति के आने वाले महीनों में दो प्रतिशत के लक्ष्य तक नीचे आने की उम्मीद थी।
बैंक के गवर्नर एंड्रयू बेली ने बयान में कहा, ‘‘घटनाक्रम किस दिशा में मुड़ता है, इसका आकलन करने के लिए हमने ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। स्थितियां चाहे जो भी हों, हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि मुद्रास्फीति वापस अपने दो प्रतिशत के लक्ष्य पर आए।’’
ईरान युद्ध और इसके कारण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के बंद होने से वैश्विक आर्थिक अनुमानों और कीमतों पर गहरा असर पड़ा है।
एपी
सुमित अजय
अजय

Facebook


