भगवंत सिंह मान की नीदरलैंड यात्रा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर की बैठकें

भगवंत सिंह मान की नीदरलैंड यात्रा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर की बैठकें

भगवंत सिंह मान की नीदरलैंड यात्रा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर की बैठकें
Modified Date: April 21, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: April 21, 2026 8:09 pm IST

चंडीगढ़, 21 अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नीदरलैंड की यात्रा के दौरान मंगलवार को कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान अपनी सरकार के निवेश प्रोत्साहन अभियान के तहत यूरोपीय देश की यात्रा पर हैं।

मुख्यमंत्री मान ने नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड (एनआईसीसीटी) की चेयरपर्सन के नेतृत्व में समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने और निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने की वकालत की।

उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में पंजाब की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने और निर्यात-आधारित वृद्धि के लिए तैयार है।

मान ने एनआईसीसीटी से पंजाब और नीदरलैंड की कंपनियों के बीच संपर्क बढ़ाने और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि राज्य में अनुकूल कारोबारी माहौल और पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही, उन्होंने सरकार की निवेश को आसान बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

हेग में आयोजित निवेश बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में नीदरलैंड के उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हुए।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में