भारती हेक्साकॉम का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.6 प्रतिशत गिरकर 446.7 करोड़ रुपये पर

भारती हेक्साकॉम का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.6 प्रतिशत गिरकर 446.7 करोड़ रुपये पर

भारती हेक्साकॉम का चौथी तिमाही में मुनाफा 4.6 प्रतिशत गिरकर 446.7 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 13, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: May 13, 2026 9:05 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारती एयरटेल की अनुषंगी कंपनी भारती हेक्साकॉम का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 4.6 प्रतिशत घटकर 446.7 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह गिरावट सरकारी शुल्कों के दबाव के कारण आई है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 468.4 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 2,413.7 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,289 करोड़ रुपये थी।

भारती हेक्साकॉम ने बताया कि मोबाइल सेवाओं से आय 3.8 प्रतिशत बढ़ी जिसका कारण उच्च मूल्य वाले ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी रही।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,733.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय 9.4 प्रतिशत बढ़कर 9,353.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने बताया कि उसके स्मार्टफोन डेटा ग्राहकों की संख्या में एक साल में 12 लाख की वृद्धि हुई है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में