‘भव्य’ योजना से भारी निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी: गोयल

‘भव्य’ योजना से भारी निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी: गोयल

‘भव्य’ योजना से भारी निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी: गोयल
Modified Date: June 8, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: June 8, 2026 7:51 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) के तहत विकसित किए जाने वाले 100 औद्योगिक पार्क निवेश को बढ़ावा देने, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने और आधुनिक सामाजिक अवसंरचना उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 मार्च को देशभर में 100 परिचालन के लिए तैयार औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी। ये ऐसे औद्योगिक पार्क होंगे जहां सारी जरूरी सुविधाएं पहले से तैयार हों और कंपनी अपना काम फौरन शुरू कर सके।

योजना का उद्देश्य विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना विकसित करना, विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देना और देश की आर्थिक वृद्धि को गति देना है।

गोयल ने यहां योजना को लागू करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह योजना देशभर में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिहाज से परिवर्तनकारी साबित हो।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पहले से ही उद्योग जगत की इसमें काफी रुचि देखने को मिल रही है और मेरा मानना ​​है कि सरकार द्वारा इन 100 औद्योगिक पार्क के लिए आवंटित 34,000 करोड़ रुपये की राशि से बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा मिलेगा, महत्वपूर्ण रोजगार सृजित होंगे, इन पार्क में आधुनिक सामाजिक अवसंरचना उपलब्ध होगी और केंद्र-राज्य साझेदारी अपने सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित होगी।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में