बीएचईएल को मिला सेल से 1,200-1,500 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना का ऑर्डर

Ads

बीएचईएल को मिला सेल से 1,200-1,500 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना का ऑर्डर

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) से 1,200-1,500 करोड़ रुपये की बिजली संयंत्र परियोजना का ऑर्डर मिला है।

बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बर्नपुर स्थित सेल के आईआईएससीओ स्टील प्लांट में स्थापित किए जाने वाले कैप्टिव (निजी इस्तेमाल वाले) बिजली संयंत्र के लिए स्वीकृति पत्र मिला है।

बीएचईएल ने कहा कि इस ऑर्डर का आकार 1,200 करोड़ रुपये से 1,500 करोड़ रुपये के बीच है, जिसमें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल नहीं है।

भाषा योगेश अजय

अजय