board exam/ image source: IBC24
बुरहानपुर। 10th Class Paper Leak जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के लीक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तूकईथड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर दिया।
10th Class Paper Leak जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने परीक्षा कक्ष में एक अनुपस्थित छात्र की डेस्क पर रखे प्रश्नपत्र की तस्वीर मोबाइल से ली। इसके बाद यह फोटो उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर दिखाई दी, जिससे मामले का खुलासा हुआ। स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।